सखा..

Friday, January 1, 2010

नववर्ष की शुभकामनाएँ!!

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!!






(ये कुछ तस्वीरें कल की पार्टी की)

Sunday, December 27, 2009

क्रिसमस फेस्टिवल

शुक्रवार को हम बाल भारती स्कूल में क्रिसमस फेस्टिवल में गए...  दादा-दादी और पापा-मम्मी के साथ... ज्यादा कुछ नहीं बस ये तस्वीरें देखिये...

मम्मी के साथ गोल गोल घूमने वाला झूला..




ये छुक छुक ट्रेन..





ये दादी की बिंदी..




मेले में जाए और बेलून न लाये...


घर पर.. बेलून ऊपर.. आदि नीचे..






शरारत ऑफ द डे
पापा के 'लेपटाप' पर अब आदि की नजर है... आदि को लेपटाप पर जू जू देखने होते है.. तो ब्लॉग पर आपको नए पोस्ट नहीं मिले तो समझियेगा की आदि जू जू देख रहा है.... 


Tuesday, December 22, 2009

जू जू मेरी नई पसंद...

इन दिनों कार्टून से लगाव हो गया है.. और कार्टून नेटवर्क पर टॉम और जैरी भी पसंद आने लगे है..  कभी टीवी चलवाकर भी कार्टून देखे जाते है..  ये कार्टून देखते देखते बीच बीच में आने वाले जू जू से कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया..  और ये बेकरारी ऐसी बढ़ी की मुख्य कार्यक्रम भी बेकार लगाने लगा और नॉन स्टॉप जू जू की डिमांड होने लगी..  हमेशा आने वाले ये विज्ञापन पता नहीं क्यों नहीं आ रहे थे.. और मेरी बेकरारी बढाती ही जा रही थी.. इन्तजार और बेकरारी देखीये इस वीडियो में...




और जब काफी देर तक कोई बात नहीं बनी तो पापा ने अपना लेपटाप ऑन किया और यू ट्यूब पर जू जू का ये वीडियो दिखाया.. और तब से अब तक करीब दस बार देख चुका हूँ इसे में..

ये जू जू के प्रोग्राम टीवी पर क्यों नहीं आते?
आपको पसंद है जू जू..

Blog Widget by LinkWithin

आज मेरी उम्र क्या हुई?

Lilypie 2nd Birthday Ticker

गांरटी

इस ब्लोग पर आपको शायद "food for thought" नहीं मिले, यहां आपको बिगडी़ अर्थव्यवस्था पर भी कुछ नहीं मिलेगा और न ही बढ़ती मंहगाई पर.. न बम ब्लास्ट की खबर होगी और न ही किसी दंगा फसाद की..

यहां आपको मिलेगी केवल मुस्कान.. गांरटी से..

आदित्य रंजन - याद दिला देगा बचपन

पापा मम्मी कहते हैं!

परिवार में सबसे छोटा आदि सभी बच्चों के लिये कौतुहल का विषय है, सभी उसके बारे में जानने को उत्सुक रहते है, आदि के नई फोटो कि मांग अक्सर आती है. "आदि क्या कर रहा है? ये आवाज हर फोन पर आती है. सभी को आदि कि हर बात बताने के लिये ब्लोग का माध्यम चुना है. साथ ही, parenting के इन सुनहरे पलों को सबसे बांटना और भविष्य के लिये संजोना भी लिखने को प्रेरित करता है.

आदि के बारे में लिखी गई बातें पर आपकी प्रतिक्रियाओं/सुझावों का हम स्वागत करतें है. आप पोस्ट के आखिर मे दिये हुये लिंक पर click कर अपनी टिप्पणी दे सकतें है या फिर आप हमें ranjan.manav@gmail.com पर email भी कर सकतें है..

आप आदि से सीधे भी बात कह सकते है, आदि का मेल id है- aadityaranjan@gmail.com. हमें आपकी बात आदि को सुनाने पर बहुत प्रसनता होगी. 

अंजु और रंजन
विजेट आपके ब्लॉग पर

मैं आदित्य

मैं आदित्य

मेरे बारे में

मै आदि हूँ.. मेरा पुरा नाम है.. "आदित्य रंजन".. २ मई २००८ को जोधपुर के "कमला नगर अस्पताल" मे दिन के ३बजकर १४ मिनिट पर मेरा जन्म हुआ.. और मेरे बारे में क्या बताऊ.. ये पूरा ब्लोग ही मेरे बारें में है.. हर रोज नई बात पता चलेगी.. ये सभी बाते आप तक मेरे मम्मी-पापा (अंजु - रंजन) पहुँचा रहे हैं..

आप आये आपका शुक्रिया!!

देखो देखो कौन आया

खास दोस्त..

www.blogvani.com चिट्ठाजगत Visit blogadda.com to discover Indian blogs Development and Growth Blogs - Blog Catalog Blog Directory Aaditya - Blogged The Representative Voice of Hindi Blogs

  © Blogger templates 'Sunshine' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP