Friday, November 6, 2009

पापा की बहुत याद आ रही थी...

कल सुबह पापा की बहुत याद आ रही थी.. और मुझे पता है पापा कहाँ दिखते है और बात करते है..  कंप्यूटर तो ऑन ही था...बस हेडफोन के दोनों सिरे (माइ़क और स्पीकर) सही सही लेपटाप में लगाए.. और फिर कान पर हेडफोन लगा कर पापा पापा आवाज लगाने लगा...



ये देख मम्मी भी चकित हो गई और तुंरत पापा को फोन लगा कर मेरी बात करवाई.. और पापा भी मेरी आवाज सुन.... अब ये भी मैं बताऊ.. पापा ये क्यों नहीं पूछ लेते आप...

पसंद आई मेरी ये अदा..



(फोटो सितम्बर माह का है)

18 comments:

नीरज गोस्वामी November 6, 2009 11:16 AM  

नटखट आदि...तुम्हारी शैतानियाँ अब बढती जा रही हैं...देख कर बहुत अच्छा लग रहा है...
नीरज

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक November 6, 2009 12:30 PM  

आदि तुम्हारे बहुत अच्छे संस्कार हैं।
वरना इस युग में पापा को कौन याद करता है?
हाँ पाप को सब याद कर लेते हैं।

डॉ .अनुराग November 6, 2009 1:19 PM  

dont worry aadi....keep smiling...

संगीता पुरी November 6, 2009 2:01 PM  

बहुत तेज हो गए हो तुम !!

PD November 6, 2009 2:27 PM  

सात समंदर पार से,
गुड़ियों के बाजार से..
अच्छी सी गुड़िया लाना..
गुड़िया चाहे ना लाना..
पप्पा जल्दी आ जाना..

ये पोस्ट देख लेना आदि.. http://prashant7aug.blogspot.com/2008/10/blog-post_17.html

ताऊ रामपुरिया November 6, 2009 2:43 PM  

आदि समझदार होता जा रहा है?

रामराम.

ज्ञानदत्त पाण्डेय| Gyandutt Pandey November 6, 2009 3:45 PM  

कभी यह बालक पल्टू हुआ करता था!

Dhiraj Shah November 6, 2009 5:14 PM  

aap ki ada bhi nairali hai papa ko yaad karane ka

Science Bloggers Association November 6, 2009 6:13 PM  

बिलकुल भई, आनी भी चाहिए।
------------------
परा मनोविज्ञान-अलौकिक बातों का विज्ञान।
ओबामा जी, 70 डॉलर में लादेन से निपटिए।

रंजना [रंजू भाटिया] November 6, 2009 6:15 PM  

पापा को अब तो आना पड़ेगा जब आदि इतने प्यार से बुलाए तो ..स्वीट बच्चा :)

सैयद | Syed November 6, 2009 7:24 PM  

क्या कहूँ दोस्त,,, शायद मैं भी अब कुछ दिन लवी से दूर रहूँगा... तुम्हारे पापा की दिल की बात समझ सकता हूँ.

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) November 7, 2009 9:41 AM  

बहुत अच्छे आदि.. लगे रहो

हैपी ब्लॉगिंग

अल्पना वर्मा November 8, 2009 12:56 AM  

Aditya aap to bahut intelligent ho..

aap ko Papa ki yaad aayi aur Papa se baat bhi ho gayee..

राज भाटिय़ा November 8, 2009 4:29 AM  

बहुत ्सूंदर बेटा, अब सयाने हो गये हो, बस ओर दो चार महीनो मे पीसी चलाना भी सीख जाोगे

Babli November 8, 2009 3:25 PM  

आदित्य तुम तो बड़े ही समझदार हो गए हो और साथ ही थोड़ी बहुत शैतानी भी कर रहे हो !

Suman November 10, 2009 8:05 AM  

nice

पदमजा शर्मा November 10, 2009 6:35 PM  

आदित्य
यहाँ नज़रें ठहरती हैं तो सुकून सा मिलता है . बच्चों की बातें मन को भाती हैं .फोटो सहित हों तो सोने पर सुहागा .

Udan Tashtari November 17, 2009 7:00 PM  

हमने तो अब देखा, जब पापा आ भी गये. :)

Blog Widget by LinkWithin

आज मेरी उम्र क्या हुई?

Lilypie 2nd Birthday Ticker

गांरटी

इस ब्लोग पर आपको शायद "food for thought" नहीं मिले, यहां आपको बिगडी़ अर्थव्यवस्था पर भी कुछ नहीं मिलेगा और न ही बढ़ती मंहगाई पर.. न बम ब्लास्ट की खबर होगी और न ही किसी दंगा फसाद की..

यहां आपको मिलेगी केवल मुस्कान.. गांरटी से..

आदित्य रंजन - याद दिला देगा बचपन

पापा मम्मी कहते हैं!

परिवार में सबसे छोटा आदि सभी बच्चों के लिये कौतुहल का विषय है, सभी उसके बारे में जानने को उत्सुक रहते है, आदि के नई फोटो कि मांग अक्सर आती है. "आदि क्या कर रहा है? ये आवाज हर फोन पर आती है. सभी को आदि कि हर बात बताने के लिये ब्लोग का माध्यम चुना है. साथ ही, parenting के इन सुनहरे पलों को सबसे बांटना और भविष्य के लिये संजोना भी लिखने को प्रेरित करता है.

आदि के बारे में लिखी गई बातें पर आपकी प्रतिक्रियाओं/सुझावों का हम स्वागत करतें है. आप पोस्ट के आखिर मे दिये हुये लिंक पर click कर अपनी टिप्पणी दे सकतें है या फिर आप हमें ranjan.manav@gmail.com पर email भी कर सकतें है..

आप आदि से सीधे भी बात कह सकते है, आदि का मेल id है- aadityaranjan@gmail.com. हमें आपकी बात आदि को सुनाने पर बहुत प्रसनता होगी. 

अंजु और रंजन
विजेट आपके ब्लॉग पर

मैं आदित्य

मैं आदित्य

मेरे बारे में

मै आदि हूँ.. मेरा पुरा नाम है.. "आदित्य रंजन".. २ मई २००८ को जोधपुर के "कमला नगर अस्पताल" मे दिन के ३बजकर १४ मिनिट पर मेरा जन्म हुआ.. और मेरे बारे में क्या बताऊ.. ये पूरा ब्लोग ही मेरे बारें में है.. हर रोज नई बात पता चलेगी.. ये सभी बाते आप तक मेरे मम्मी-पापा (अंजु - रंजन) पहुँचा रहे हैं..

आप आये आपका शुक्रिया!!

देखो देखो कौन आया

सखा..

खास दोस्त..

www.blogvani.com चिट्ठाजगत Visit blogadda.com to discover Indian blogs Development and Growth Blogs - Blog Catalog Blog Directory Aaditya - Blogged The Representative Voice of Hindi Blogs

  © Blogger templates 'Sunshine' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP